ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

राजधानी में "मुखिया जी" की हत्या,पंचायत करने के दौरान अपराधियों ने किया छलनी

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, बलत्कार,छिनतई की खबरें निकल कर सामने न आती ह

राजधानी में "मुखिया जी" की हत्या,पंचायत करने के दौरान अपराधियों ने किया छलनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, बलत्कार,छिनतई की खबरें निकल कर सामने न आती हो।  इस बीच अब एक ताजा मामला पुनपुन से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिन- दहाड़े पूर्व मुखिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पुनपुन थाना के केंवड़ा पंचायत की है। जहां  पूर्व मुखिया नरेश सिंह अपने घर में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले को लेकर पंचायती कर रहे थे। इसी दौरान सुबह दस बजे के करीब बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। 


बताया जा रहा है, नरेश सिंह अपने क्षेत्र से तीन बार मुखिया रह चुके थे और वह लोगों में ही बहुत लोकप्रिय थे। स्थानीय लोगों के बीच वह मुखिया जी के नाम से ही जाने जाते थे। अब उन्हें अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। जिसके बाद इलाके में यह हत्या चर्चा का विषय बना हुआ है। इलाके में कोतुहल का माहौल बना हुआ है। 


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस टीम को सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आस - पास मौजूद लोगों से इस घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है।  पुलिस की टीम हरेक पहलु को बारीकी के साथ जांचने में जुटी हुई है।