ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

राजधानी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर से भागी लड़कियों से कराया जाता था गंदा काम

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का का भंडाफोड़ हुआ है। यहां कुछ लोग मिलकर किसी वजह से अपने घर से भागी लड़कियों को नौकरी और अन्य कई तरह का झांसा दे

राजधानी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर से भागी लड़कियों से कराया जाता था गंदा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का का भंडाफोड़ हुआ है। यहां कुछ लोग मिलकर किसी वजह से अपने घर से भागी लड़कियों को नौकरी और अन्य कई तरह का झांसा देकर उन्हें इस गलत काम में ढकेला जा रहा था। इन लड़कियों को यहां के बाहर दूसरों राज्यों में बेचा जाता था। अब इस मामले में पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो लोगों को अरेस्ट किया गया है। जांच प्रभावित ना हो इसके लिए पुलिस फिलहाल आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है।


दरअसल, राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा थाना इलाके में कुछ लोगों द्वारा जबरन लड़कियों को गलत धंधे में लगाया जा रहा है। यहां राज्य के अलग - अलग जिलों से घर से भागकर पटना आयी लड़कियों को नौकरी और कई अन्य तरह की लोभ देकर पहले उन्हें मिलने बुलाया जाता था।  उसके बाद उनका जबरन सौदेबाजी कर सेक्स रैकेट में लगा दिया जाता था।  अब इस बता की भनक पाटलिपुत्रा थाना को लगी तो एक टीम तैयार कर रेड मारी गयी। इस दौरान पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। 


इस पुरे मामले को लेकर पाटलिपुत्र के थानेदार एसके शाही ने बताया कि, गिरोह में कुल कितने लोग शामिल हैं और आरोपी अब तक कितनी लड़कियों को बेचा चुके हैं इसका पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग पाटलिपुत्र इलाके से गिरोह का संचालन कर रहे थे। गिरोह के सदस्य घर से भागी लड़कियों को अपने चंगुल में फंसा उन्हें दिल्ली में बेच देते थे। वहां उनसे देह व्यापार कराया जाता था।


इधर, पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो बदमाशों को दबोच लिया। वहीं, दो लड़कियों को बरामद भी किया गया। बरामद एक लकड़ी चार साल से घर से लापता थी। फिलहाल पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी में जुट गई है।