ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

राजधानी में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी दिनदहाड़े क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से आ रही है जहां पत्रका

राजधानी में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी दिनदहाड़े क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से आ रही है जहां पत्रकार नगर के मलाही पकड़ी इलाके में लूट की बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। 


बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 5 लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये नकद लूट लिए और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बाइक सवार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 


इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही शॉप और इलाके में लगी सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।