ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

राजधानी में ऑटो लूटकांड के आरोपित ने नशे की लत में थाने में कर दिया ऐसा काम, अब PMCH में चल रहा इलाज

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक लूट कांड में आरोपित ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन

राजधानी में ऑटो लूटकांड के आरोपित ने नशे की लत में थाने में कर दिया ऐसा काम, अब PMCH में चल रहा इलाज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक लूट कांड में आरोपित ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने आग बुझाते हुए झुलसे आरोपित को पास के एलएनजेपी अस्पताल ले गई, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इसका इलाज जारी है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  पटना के शास्त्रीनगर थाने के शौचालय में ऑटो लूटकांड के आरोपित बिट्टू ने खुद को आग लगा ली। जिसमें युवक का शरीर बुरी तरह से झुलस गया है। जिसके बाद अब उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। जहां इसका इलाज भरी है। इसके वर्तमान में हालत क्या है इसको लेकर फिलाहल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। 


बताया जा रहा है कि, ऑटो लूट कांड के आरोपित को तीन दिन पहले एजी कालोनी स्थित श्रीनगर रोड में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसके निशानदेही पर उसके दूसरे साथी महताब को भी गिरफ्तार किया गया। हालांकि ऑटो बरामद नहीं हुआ। अब दोनों आरोपितों को थाने के हाजत में रखा गया था।


वहीं, अब घटना के आरोपित ने खुद को अब थाने के टॉयलेट आग के हवाले कर दिया। टॉयलेट में किसी ने पहले से माचिस रखा था। उसे वह माचिस मिल गया। शौचालय के बाहर पुलिस भी मौजूद थी। इसी बीच उसने माचिस से अपने कपड़े में आग लगा ली। हालांकि पुलिसकर्मियों ने बिट्टू को टॉयलेट  से बाहर निकाल कपड़े में लगी आग को बुझा दिया।


इधर, शास्त्रीनगर थानेदार रामशंकर सिंह ने बताया कि आरोपित स्मैक का सेवन भी करता है। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कालोनी में 18 मई को चालक के पैर में गोली मारकर तीन अपराधियों ने ऑटो लूट लिया था। वह दो लूट कांड में पहले भी जेल जा चुका है। इस मामले में भी आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया है।