ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी, युवक को गोली मारकर हत्या

PATNA: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर स्थित संकट मोचन गली में अपराधियों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी. घटना

राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी, युवक को गोली मारकर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर स्थित संकट मोचन गली में अपराधियों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. 


शनिवार की सुबह अज्ञात दो अपराधियों ने घर में सोए हुए 24 वर्षीय युवक रविंद्र कुमार उर्फ हंटर के सिर में गोली मारकर हत्या कर  दिया. बताया जा रहा है मृत युवक चौकशिकारपुर मोहल्ला में कपड़ा सिलाई करता था. दिनदहाड़े हुए इस घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है और परिवार के सदस्यों का रो- रो कर बुरा हाल है.


जानकारी के अनुसार रात में देर तक काम करने के कारण वह सुबह घर के बाहर वाले कमरे में सोया हुआ था. वहीं भाई जितेंद्र मिस्त्री सुबह 6:30 बजे घर से रानीपुर काम के लिए निकल गया. लगभग 8:00 बजे पिता ओमकारनाथ मिस्त्री काम पर चले गए. और परिवार के अन्य लोग ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे.  लगभग 8:15 बजे  की अपराधियों ने 24 वर्षीय रविंदर उर्फ हंटर के सिर में ऑटोमेटिक पिस्तौल से दो तीन गोली मार कर हत्या कर दिया. गोली की आवाज किसी ने नहीं सुनी .


परिजनों ने हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया है. परिजनों का कहना है कि  मृतक रविन्द्र (श्रेया उर्फ रोमा) नामक युवती से प्यार करता था. लेकिन रोमा के परिजन रविन्द्र को पसंद नही करते थे. कुछ दिन पहले ही प्रेमिका के भाई ने प्रेमी रविन्द्र के साथ मारपीट किया था. और जान से मारने की धमकी भी दी थी. अब घटना का अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार के व्यान पर हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामला की छान बीन में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है. साथ ही नाम जद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता