ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पुष्पम प्रिया चौधरी की फॉर्च्यूनर कार में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार, जान से मारने की भी दी थी धमकी

PATNA: 12 जून की सुबह पटना के एसकेपुरी पार्क स्थित द प्लुरल्स पार्टी के कार्यालय के बाहर एक कार में तोड़फोड़ की गयी थी। वो फॉर्च्यूनर कार द प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प

पुष्पम प्रिया चौधरी की फॉर्च्यूनर कार में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार, जान से मारने की भी दी थी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 12 जून की सुबह पटना के एसकेपुरी पार्क स्थित द प्लुरल्स पार्टी के कार्यालय के बाहर एक कार में तोड़फोड़ की गयी थी। वो फॉर्च्यूनर कार द प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी की थी। कार में तोड़फोड़ के बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की भी धमकी पुष्पम प्रिया चौधरी को दी गयी थी। 


इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसके पुरी थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कार में तोड़फोड़ करने वाले को धड़ दबोचा है। हमलावर की पहचान पटना को लोहिया नगर निवासी गौरव आनंद के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


गौरव आनंद ने ही पुष्पम प्रिया को जान से मारने की धमकी दी थी। गौरव आनंद बोकारो में एक कंपनी में काम करता था। सोशल मीडिया पर उसने पुष्पम प्रिया चौधरी को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने जब गौरव आनंद से पूछताछ की तब उसने गाड़ी में तोड़फोड़ और धमकी देने वाली बात को स्वीकारा। जिसके बाद पटना पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।