ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पूर्व IAS अधिकारी एसएम राजू गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के गबन और भ्रष्टाचार का है आरोप

PATNA: भ्रष्टाचार और गबन के आरोपी एक पूर्व आईएएस के खिलाफ निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने गबन के आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एसएम राजू को गिरफ्तार कर लिया है। आ

पूर्व IAS अधिकारी एसएम राजू गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के गबन और भ्रष्टाचार का है आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भ्रष्टाचार और गबन के आरोपी एक पूर्व आईएएस के खिलाफ निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने गबन के आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एसएम राजू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि एसएम राजू ने महादलित विकास मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर रहते हुए तहत अलग-अलग योजनाओं में करोड़ों रुपयों का घोटाला किया था। साल 2017 में राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


दरअसल, साल 2017 में जब एसएम राजू पटना में बिहार महादलित विकास मिशन के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर थे, उनके खिलाफ सरकारी राशि के गबन और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में राजू ने बुधवार को पटना के स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तब निगरानी के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवेदी की कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरेंडर करने के साथ ही IAS राजू को 20 जनवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दिया था।


स्पेशल कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 20 जनवरी 2023 की अगली तिथि निर्धारित की थी। इस मामले विजिलेंस की टीम ने 6 लोगों के खिलाफ चार्जसीट दाखिल किया था, जिसमें से 4 आरोपी IAS अधिकारी हैं। विजिलेंस के मुताबिक सभी आरोपियों ने महादलित विकास मिशन के तहत सरकारी योजनाओं में करीब दो करोड़ रुपए का घोटाला किया था।

टैग्स