ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

भ्रष्टाचार के खिलाफ नकेल, पूर्व खनन निरीक्षक और उसकी पत्नी पर चार्जशीट

PATNA : बिहार में भ्रष्ट सरकारी सेवकों के खिलाफ नीतीश सरकार का एक्शन जारी है। औरंगाबाद के दाऊदनगर में रहने वाले गया के पूर्व खनन निरीक्षक मोतीलाल सिंह और उसकी पत्नी धनरि

भ्रष्टाचार के खिलाफ नकेल, पूर्व खनन निरीक्षक और उसकी पत्नी पर चार्जशीट
Editor
2 मिनट

 PATNA : बिहार में भ्रष्ट सरकारी सेवकों के खिलाफ नीतीश सरकार का एक्शन जारी है। औरंगाबाद के दाऊदनगर में रहने वाले गया के पूर्व खनन निरीक्षक मोतीलाल सिंह और उसकी पत्नी धनरिजया देवी के खिलाफ विजलेंस ने शुक्रवार को निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। निगरानी ब्यूरो ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार्जशीट दायर की है।


विजलेंस ने अपनी जांच में पाया है कि पूर्व खनन निरीक्षक मोती लाल सिंह ने अपने पद का जमकर दुरुपयोग करते हुए साल 1977 से लेकर 2012 के बीच नौकरी में अकूत संपत्ति अर्जित की। इस दौरान उन्होंने 1 करोड़ 46 लाख 61 हजार रुपए की चल व अचल संपत्ति अपने व अपनी पत्नी के नाम पर अर्जित की है। ब्यूरो ने जांच में पाया कि पटना, दानापुर, दाऊदननगर समेत अन्य जगहों पर कीमती भूखंड, मकान और फ्लैट की खरीद की है। यहां तक कि शात्रीनगर थाने में जमा बंदूक का भी आंकलन किया है। 


पूर्व खनन निरीक्षक ने शिवपुरी स्थित कैलाश इन्क्लेव अपार्टमेंट में फ्लैट खरीद रखी है। इसके अलावा शास्त्रीनगर में संगीता पैलेस बनाया है। साल 2009 में निगरानी ब्यूरो ने आरोपी मोतीलाल सिंह को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने इसके बाद उसके आवास पर छापामारी की और 3 लाख 85 हजार रुपये नगद बरामद किए थे।

टैग्स