ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

पटना: प्रोफेसर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, करीबियों का हाथ होने का शक, व्हाट्सएप पर बात करते थे शूटर

PATNA: राजधानी पटना में दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. प्रोफेसर शिव नारायण राम की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. प

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. प्रोफेसर शिव नारायण राम की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस को प्रोफेसर की हत्या में करीबी का हाथ होने का शक है.


पुलिस ने 5 संदिग्ध लोगों की लिस्ट तैयार की है. उस सभी के मोबाइल को सर्विलांस पर रखकर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. इन पांच करीबियों के व्हाट्सएप कॉल और मैसेज की भी जांच की जा रही है. इस मर्डर केस में पुलिस के शक की सूई प्रोफेसर के करीबियों के इर्द-गिर्द ही घूम रही है. एसएसपी उपेंद्र कुमार ने इस मर्डर केस को जल्द सुलझा लेने की बात कही है.

पुलिस की शुरुआती जांच में ऐसा माना जा रहा है कि सुपारी देकर प्रोफेसर की हत्या कराई गई है. पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों का अकाउंट भी पता लगा रही है. वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई संदिग्ध हत्यारों की धुंधली तस्वीर को साफ करके जांच की जा रही है. आपको बता दें कि बुधवार की सुबहर कंकड़बाग थाने के चांदमारी रोड की 8 नंबर गली में टीपीएस कॉ़लेज के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर शिव नारायण राम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 


टैग्स