ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पुलिसवाले की पत्नी आशिक के साथ हुई फरार, दो बच्चे की मां को हो गया था ऑनलाइन प्यार

PATNA : प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पुलिसवाले की पत्नी का अपने आशिक के साथ फरार होना चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर बेतिया के एक लड़के को दिल दे

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पुलिसवाले की पत्नी का अपने आशिक के साथ फरार होना चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर बेतिया के एक लड़के को दिल दे बैठी पुलिसवाले की पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई. शादीशुदा दो बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर एक युवक से प्यार हो गया था. जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया. सारी बंधनों को तोड़ते हुए उसने अपने प्रेमी के साथ बाकी का जीवन बिताने का फैसला कर लिया.


दो बच्चों की मां है पुलिसवाले की पत्नी
शादीशुदा दो बच्चों की मां ने अपने प्यार के लिए सामाजिक मर्यादाओं को दरकिनार कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक बेतिया के नगर थाना इलाके के बंगाली कॉलनी में रहने वाले 25 साल के पार्थ सरकार नाम के लड़के के साथ दो बच्चे की मां को इश्क़ हो गया था. महिला का पति झारखंड पुलिस में तैनात है. दोनों के 8 साल और 2 साल के दो बच्चे भी हैं. महिला बीते 30 नवंबर को अपने दो साल के बच्चे के साथ घर से फरार हो गई थी. जिसकी शिकायत पीड़ित पुलिसवाले ने रांची के चुटिया थाने में दर्ज कराई थी.


खरमास के बाद दोनों शादी रचाने वाले थे
बेतिया के रहने वाले पार्थ सरकार से महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों एक दूसरे से इंस्टाग्राम पर मिले थे. जिसके बाद दोनों मोबाइल से बात करने लगे और फिर दोनों में प्यार हो गया. महिला शादीशुदा है और उसका पति पुलिस में है. यह जानने के बावजूद भी पार्थ महिला से शादी रचाने को रेडी को गया. घर से भागने के बाद पिछले 25 दिनों से दोनों लिव इन रिलेशनशीप में रह रहे थे और खरमास के बाद दोनों शादी रचाने वाले थे. 


मोबाइल का सिम महिला बंद कर दी थी
रांची के चुटिया थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत कुमार के मुताबिक पुलसीवाले की पत्नी रांची रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कॉलनी से अचानक गायब हो गई थी.  इस मामले में थाने में आठ दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्रेमी के साथ फरार होने के बाद से पुलिसवाले की पत्नी ने अपने माेबाइल का सिम भी बंद कर दिया था. लेकिन तकनीकी ढंग से छानबीन के बाद रांची पुलिस ने बेतिया पुलिस के साथ मिकार आशिक और सिपाही की पत्नी को ढूंढ निकाला. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.



टैग्स