ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया के ठिकानों पर छापेमारी, चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही पुलिस

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बाढ़ से आ रही है. जहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है. लल्लू मुखिया के घर पर एक साथ कई थानों की पुलिस

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बाढ़ से आ रही है. जहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है. लल्लू मुखिया के घर पर एक साथ कई थानों की पुलिस पहुंची है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है. आपको बता दें कि कुख्यात भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में पुलिस ने अनंत सिंह के साथ-साथ विधायक के करीबी लल्लू मुखिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के मुताबिक वायरल ऑडियो और सहित कई मामलों में बाढ़ इलाके के गुलाबबाग, एनटीपीसी और पण्डारक थाना की टीम ने कर्मबीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया के घर छापेमारी की है. हत्या की साजिश वाला ऑडियो वायरल होने के बाद लल्लू मुखिया का नाम भी साजिशकर्ताओं में सामने आया था. दावा किया गया था कि लल्लू मुखिया भोला सिंह की हत्या की साजिश की प्लानिंग कर रहा था. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान लल्लू मुखिया और उसका भाई रणबीर दोनों में से कोई नहीं मिला. दोनों के ऊपर कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि जल्द सरेंडर करें नहीं तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता