ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिस को चकमा देकर एक बाल कैदी हुआ फरार, बाल सुधार गृह में मचा हड़कंप

PATNA: पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही का सामने आयी है। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित बाल सुधार गृह से एक बाल कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान बाल

पुलिस को चकमा देकर एक बाल कैदी हुआ फरार, बाल सुधार गृह में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही का सामने आयी है। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित बाल सुधार गृह से एक बाल कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। फरार बाल कैदी की पुलिस ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी है। फिलहाल पुलिस छापेमारी में जुटी है। 


पुलिस ने बताया कि फरार हुआ बाल कैदी पटना के मोकामा का रहने वाला है।15 दिन पहले चोरी के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पटना सिटी के गायघाट स्थित बाल सुधार गृह में उसे भेजा गया था।


बताया जाता है की मेडिकल चेकअप के लिए 6 बाल कैदियों को बाल सुधार गृह की पुलिस टीम लेकर गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंची थी। मेडिकल चेकअप कराने के बाद पुलिस टीम सभी बाल कैदियों को पुलिस वैन में बिठाकर वापस बाल सुधार गृह ले जा रही थी। 


तभी इसी दौरान बाल सुधार गृह के पास पुलिस वैन से उतरने के क्रम में एक बाल कैदी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने भागे बाल कैदी की काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। जिसके बाद फरार हुए बाल कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।      

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता