ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

पुलिस की वर्दी में आए जालसाजों ने महिलाओं से कहा- इतने सारे गहने पहनकर क्यों निकलीं हैं, डराकर गहने उतरवाया और गहने लेकर हो गया फरार

PATNA CITY: फतुहां थाना क्षेत्र में जालसाजी का मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी में आए ठगों ने एक साथ दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया। फतुहां थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर

पुलिस की वर्दी में आए जालसाजों ने महिलाओं से कहा- इतने सारे गहने पहनकर क्यों निकलीं हैं, डराकर गहने उतरवाया और गहने लेकर हो गया फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: फतुहां थाना क्षेत्र में जालसाजी का मामला सामने आया है। पुलिस की वर्दी में आए ठगों ने एक साथ दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया। फतुहां थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर जालसाजों ने इस घटना को अंजाम दिया। ई-रिक्शा पर सवार महिलाएं मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रही थी। तभी इसी दौरान पुलिस की वर्दी में आए ठगों ने महिलाओं की फटकार लगाते हुए कहा कि इतने गहने पहनकर क्यों निकली हैंं लूट हो जाएगा।


जिसके बाद ठगों ने डराकर महिलाओं से गहने उतारने को कहा और थाने साथ चलने की भी बात कही। डर के मारे महिलाओं ने सारे गहने उतार दिए जिसे ठगों ने उसे अपने हाथ में ले लिया और मौका देखते ही गहने लेकर फरार हो गया। गहनों की कीमत ढाई लाख रुपये बतायी जा रही है।


जालसाजी का शिकार होने का एहसास जब पीड़ित परिवार को हुआ तब वे आनन-फानन में थाने पहुंचे जहां उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर थाने में मौजूद पुलिसवाले भी हैरान रह गये। इस घटना से थाने में भी हड़कंप मच गया। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जालसाजों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।    


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता