ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस दे सकती है अभी और 2 चांस, उसके बाद कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी पुलिस

PATNA : मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने के ऑडियो मामले में अपनी आवाज का सैंपल देने के लिये आज सुबह 11 बजे एफएसएल पहुंचना है. पटन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने के ऑडियो मामले में अपनी आवाज का सैंपल देने के लिये आज सुबह 11 बजे एफएसएल पहुंचना है. पटना पुलिस ने इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है. https://youtu.be/x_VUvSY6w2M 2 बार के नोटिस के बाद पुलिस कर देगी कार्रवाई बाहुबली विधायक अनंत सिंह वायस सैंपल के लिए जाएंगे या नहीं इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. लेकिन इस बीच पुलिस का कहना है कि अगर अनंत सिंह एफएसएल नहीं गए तो पुलिस एक या दो बार नोटिस देगी. उसके बाद भी अगर अनंत सिंह आवाज का सैंपल नहीं देते तो पुलिस विधायक अनंत सिंह पर कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगी. पुलिस ने कर लिया है पूरा इंतजाम अनंत सिंह की आवाज की जांच के दौरान एक मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहेंगे. सीओ बख्तियारपुर को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. इसके अलावा एफएसएल के विशेषज्ञ उमेश कुमार और पंडारक थाने के थानेदार रमण कुमार वशिष्ठ भी वहां रहेंगे.पुलिस टीम तय समय पर सरदार पटेल भवन स्थित एफएसएल के दफ्तर में पहुंच जायेगी. विधायक अनंत सिंह को भी यहीं आना है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता