ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

PMCH कैदी वार्ड से भागा अपराधी, लापरवाही के मामले में 2 सिपाही सस्पेंड

PATNA : पटना के पीएमसीएच स्थित कैदी वार्ड से एक अपराधी फरार हो गया। आर्म्स एक्ट समेत लूट के अन्य मामलों में आरोपी कुख्यात अपराधी सोनू कुमार शर्मा कैदी वार्ड से सोमवार की सुबह फरार

PMCH कैदी वार्ड से भागा अपराधी, लापरवाही के मामले में 2 सिपाही सस्पेंड
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना के पीएमसीएच स्थित कैदी वार्ड से एक अपराधी फरार हो गया। आर्म्स एक्ट समेत लूट के अन्य मामलों में आरोपी कुख्यात अपराधी सोनू कुमार शर्मा कैदी वार्ड से सोमवार की सुबह फरार हो गया। इस मामले में कैदी वार्ड में तैनात रहे दो सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही सामने आई है और एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इन दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कैदी वार्ड मैं इलाज करा रहा सोनू कुमार शर्मा वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से नजर बचाकर भाग निकला। उसने अपने हाथ में लगी हथकड़ी धीरे से निकाल ली और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। सुरक्षा में तैनात जवानों ने दावा किया कि उन्होंने अपराधी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। जेल में बंद सोनू कुमार शर्मा को 24 जून को तबीयत बिगड़ने के बाद पीएमसीएच के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे फुलवारीशरीफ जेल में रखा गया था। 


सोनू को पुलिस ने बीते 9 जून को गिरफ्तार किया था। लूट समेत आर्म्स एक्ट के मामले में उसे अन्य दो अपराधियों के साथ जेल भेजा गया था। दानापुर थाना पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ दो पिस्टल और लूटी गई बाइक के साथ गांजा और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए थे। फरार अपराधी सोनू आलमगंज थाना के भद्र घाट इलाके का रहने वाला है।

टैग्स