ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पिता ने पैसे नहीं दिए तो कलयुगी बेटे ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

PATNA: एक कलयुगी बेटे ने किसी काम के लिए पिता से पैसे मांगे। जब पिता ने पैसा नहीं दिये तब लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उन्हें मार डाला। कलयुगी बेटे की इस करतूत से पूरे इलाके में सनसनी फै

पिता ने पैसे नहीं दिए तो कलयुगी बेटे ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: एक कलयुगी बेटे ने किसी काम के लिए पिता से पैसे मांगे। जब पिता ने पैसा नहीं दिये तब लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उन्हें मार डाला। कलयुगी बेटे की इस करतूत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मामूली बात को लेकर कोई ऐसा कदम उठाएगा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। लेकिन एक बेटे ने पिता की हत्या महज इसलिए कर दी कि पिता ने उसे पैसे नहीं दिए। हत्या का यह मामला राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा इलाके की है। जहां एक बाप को बेटे की मांग पूरा नहीं करना काफी महंगा पड़ गया। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके खुन ने ही कर दी है। 


घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरत में हैं और युवक के इस कदम को गलत ठहरा रहे है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे बेटे को गिरफ्तार किया है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।


मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय देवेंद्र कुमार सिंह पेशे से किसान थे। 22 वर्षीय उनके बेटे सागर का अपने पिता देवेंद्र से पैसे को लेकर विवाद हुआ था। सागर किसी काम को लेकर पिता देवेंन्द्र से पैसे मांग रहा था जिसे देने में पिता ने असमर्थता दिखाई तो सागर आग बबूला हो गया। जिसके बाद लाठी डंडे से अपने पिता को इस कदर पीटा की उनकी मौत हो गयी।


घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही सुईथा गांव में भी मातम का माहौल है।