ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

PFI कनेक्शन को लेकर NIA का बड़ा एक्शन, बिहार-यूपी समेत 17 लोकेशन पर रेड

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर NIA की कार्रवाई से जुड़ी सामने आ रही है। PFI कनेक्शन को लेकर NIA ने बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए की टीमें बिहार, यूपी और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों क

PFI कनेक्शन को लेकर NIA का बड़ा एक्शन, बिहार-यूपी समेत 17 लोकेशन पर रेड
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर NIA की कार्रवाई से जुड़ी सामने आ रही है। PFI कनेक्शन को लेकर NIA ने बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए की टीमें बिहार, यूपी और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों की 17 लोकेशन पर रेड कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार के मोतिहारी  और दरभंगा में भी एनआईए की टीम पहुंची है और छापेमारी कर रही है। मोतिहारी में चकिया के कुंअवा और दरभंगा में उर्दू मोहल्ला और शंकरपुरी में छापेमारी चल रही है।


जानकारी के मुताबिक, पीएफआई पर बैन लगने के बावजूद उससे जुड़े लोग एक बार फिर से देश विरोधी गतिविधियों में लगे हुए हैं। पीएफआई के शीर्ष नेताओं के जेल जाने के बाद सदस्यों को संगठित किया जा रहा है और संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल 2022 में केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को पांच साल के लिए बैन कर दिया था।


बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने बिहार के मोतिहारी में भी दबिश दी है। एनआईए की टीम ने चकिया के कुंआवा गांव में छापेमारी की है। एनआईए की गिरफ्त में आए इरशाद की निशानदेही पर एनआईए की टीम छापा कुंववा गांव के सज्जाद अंसारी के घर पहुंची है। सज्जाद पिछले 14 महीनों से दुबई में रहकर नौकरी कर रहा है। टीम ने छापेमारी के दौरान सज्जाद का आधार ,पैन कार्ड समेत अन्य कागजात अपने साथ ले गई है।


उधर, दरभंगा में भी दो जगहों पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। दरभंगा के उर्दू मोहल्ला में लेखक डॉ. शरीक रजा के घर पर टीम ने धावा बोला है। पूर्व में नुरुद्दीन जंगी के ठिकाने पर एनआईए की टीम ने रेड किया था। माना जा रहा है कि NIA को डॉ रजा और नुरुद्दीन के बीच कनेक्शन की सूचना मिली है। वहीं दरभंगा के शंकरपुरी मोहल्ले में भी टीम महबूब रजा नामक शख्स के घर छापेमारी कर रही है।