ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पत्नी को दोस्तों के सामने परोसता था पति, पटना में दो महीने से चल रहा था हैवानियत का खेल, ऐसे हुआ खुलासा..

PATNA: राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर दोस्तों के साथ मिलकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वह पति की इ

पत्नी को दोस्तों के सामने परोसता था पति, पटना में दो महीने से चल रहा था हैवानियत का खेल, ऐसे हुआ खुलासा..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर दोस्तों के साथ मिलकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वह पति की इस करतूत का विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। किसी प्रकार महिला घर से भाग निकली और पति की हैवानियत की जानकारी पुलिस को दी है। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति पिछले दो महीने से अपनी ही पत्नी को दोस्तों के सामने परोस रहा था। जब पीड़ित महिला इस बात का विरोध करती थी तो हैवान पति उसके साथ मारपीट किया करता था। पीड़ित महिला नगर निगम में सफाईकर्मी का काम करती है और उसका पति ट्रैक्टर ड्राइवर है। पीडित महिला पिछले कई दिनों से पति की करतूत की जानकारी पुलिस को देने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच वह घर से भाग निकली और राजीव नगर थाना पहुंचकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। पीड़िता ने अपने पति और उसके दोस्तों के ऊपर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पूरे मामले में राजीव नगर थाना के एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन की जांच कराई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।