ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में थाना के पास दिनदहाड़े लाखों की लूट, सोती रह गई सुशासन की पुलिस

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों नें दिनदहाड़े एक शख्स से दो लाख रुपए लूट लिए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार

पटना में थाना के पास दिनदहाड़े लाखों की लूट, सोती रह गई सुशासन की पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों नें दिनदहाड़े एक शख्स से दो लाख रुपए लूट लिए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित शख्स बैंक से रुपए निकाल कर किसी दूसरे बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। लूट की यह वारदात सचिवालय थाना क्षेत्र के से कुछ ही दूरी पर हुई है।


बताया जा रहा है कि एक निजी कंपनी में कर्लक के तौर पर काम करने वाला संजीव कुमार आर ब्लॉक के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दो लाख रुपए निकालकर आशियाना स्थित IDBI बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने सचिवालय थाना के गेट के पास स्थित दुर्गा मंदिर के पास रोक दिया और दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।


थाने के पास दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी सचिवालय थाने को दिए जाने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। बता दें कि राजधानी पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।