ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटनासिटी के दुकान में चोरों का आतंक, लाखों रुपये के कीमती सामान लेकर फरार

PATNA : लॉकडाउन में पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी राजधानी में चोरो का आतंक जारी है. ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के कटरा बाजार स्थित दीदारगंज थाना से ठीक 20 मीटर दूर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन में पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी राजधानी में चोरो का आतंक जारी है. ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के कटरा बाजार स्थित दीदारगंज थाना से ठीक 20 मीटर दूर का है. जहां एक इलेक्ट्रिक दुकान में चोरों ने रात के सन्नाटे में लाखों रुपये के बिजली के कीमती सामान की चोरी कर ली है.


वहीं इलेक्ट्रिक दुकान के ताले की टूटे होने की सूचना पर पहुंचे दुकान के ऑनर ने दुकान की स्थिति देखी तो सारा कीमती सामान गायब पाया गया. जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और पीड़ित के बयान के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई.


पीड़ित दुकानदार की मानें तो वो थोक में बिजली उपकरण का कारोबार करता है. दुकान में चोरी की सूचना पर दुकान खोले तो देखा कि लाखों रुपये के बिजली के कीमती सामान गायब हैं जिसे देखकर सबसे पहले तो दुकानदार के होश उड़ गए उसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता