ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना : युवक ने कुत्ते की गोली मारकर ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला शख्स कूटे के भौंकने से परेशान था। तंग आकर उसने पड़ोसी के कूटे की जान ले ली। घटना के बाद

पटना : युवक ने कुत्ते की गोली मारकर ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला शख्स कूटे के भौंकने से परेशान था। तंग आकर उसने पड़ोसी के कूटे की जान ले ली। घटना के बाद कुत्ते के मालिक ने पुलिस को बुला दिया और फिर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की गई। वारदात पटना के नौबतपुर की है। 




घटना नौबतपुर थानाक्षेत्र के मोतीपुर गांव की है। यहां अजीत कुमार के कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कुत्ते के मालिक ने बताया कि उनका कुत्ता रात घर के बाहर ही घूम रहा था। तभी धर्मप्रकाश उर्फ सोनु ने उसे गोली मार दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि सोनु को देखकर कुत्ता ज़ोर-ज़ोर से भौंकने लग गया था। अजीत अपने घायल कुत्ते को लेकर हॉस्पिटल भी गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।  




सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 



टैग्स