ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना : वैलेंटाइन डे के दिन लड़की को प्रपोज करना पड़ा महंगा, लड़की की मां ने सरेआम जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

PATNA : राजधानी पटना में एक युवक को वैलेंटाइन डे के दिन लड़की को प्रपोज करना काफी महंगा पड़ गया। घटना सदीसोपुर स्टेशन के पास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक लड़की सदीसोपुर स

पटना : वैलेंटाइन डे के दिन लड़की को प्रपोज करना पड़ा महंगा, लड़की की मां ने सरेआम जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक युवक को वैलेंटाइन डे के दिन लड़की को प्रपोज करना काफी महंगा पड़ गया। घटना सदीसोपुर स्टेशन के पास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक लड़की सदीसोपुर स्टेशन से पढ़ाई के लिए रोज पटना जाती थी। इसा दौरान युवक लड़की पर अश्लील कमेंट करता था। वैलेंटाइन डे के दिन युवक ने लड़की से अपने प्रेम का इजहार किया। लड़की ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद छात्रा की मां ने सदीसोपुर स्टेशन पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।


सदीसोपुर स्टेशन पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। छात्रा की मां ने काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन उल्टा वह महिला को अपशब्द कहने लगा। जिसके बाद छात्रा की मां ने लड़के को चेतावनी देते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


बताया जा रहा है कि छात्रा हर दिन पढ़ने के लिए ट्रेन से पटना जाया करती थी। पटना जाने के दौरान अक्सर आरोपी युवक छात्रा के साथ छेड़खानी किया करता था। छात्रा लड़के के इस करतूत से काफी परेशान थी। परिजनों का कहना है कि आरोपी लड़का पिछले कई दिनों से उनकी बेटी का पीछा किया करता था और ट्रेन में उससे छेड़खाड़ करता था।


इसी बीच वैलेंटाइन डे के दिन लड़के ने सदीसोपुर स्टेशन पर लड़की को फूल देकर अपने प्यार का इजहार करना चाहा। जिससे लड़की नाराज हो गई और घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। फिलहाल लड़की के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि लड़की द्वारा थाने में आवेदन दिए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।