ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना ट्रांसफर किया गया अनंत सिंह का केस, CJM कोर्ट में 14 अक्टूबर को होगी मुकदमे की सुनवाई

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के केस को पटना ट्रांसफर कर दिया गया. बेऊर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह को बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार माधवेंद्र के को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के केस को पटना ट्रांसफर कर दिया गया. बेऊर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह को बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार माधवेंद्र के कोर्ट में पेश किया गया. अदालती रिकॉर्ड पर विधायक की हाजिरी बनायी गयी और उनके दस्तखत दर्ज हुए. अब उनके मुकदमे की सुनवाई पटना सीजेएम कोर्ट में होगी. 

पेशी के बाद वापस न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए अनंत
बेऊर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पेशी के बाद वापस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार माधवेंद्र के कोर्ट में एके-47 की बरामदगी तथा पंडारक के भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने के मुकदमे में अलग-अलग सुनवाई हुई. 

जिला जज के निर्देश पर पटना भेजा गया एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी का केस
दूसरी तरफ जिला जज के निर्देश पर एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी के मुकदमे को पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया. अब इस मुकदमे की सुनवाई सीजेएम पटना के कोर्ट में 14 अक्टूबर को होगी. पंडारक के ऑडियो वायरल मुकदमे में सुनवाई की तारीख 15 अक्टूबर को रखी गयी है. कोर्ट को पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने का इंतजार है, इसके बाद ट्रायल शुरू होगा.