ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नौबतपुर का कुख्यात कुणाल STF के हत्थे चढ़ा, रंगदारी के दर्जन भर मामलों का है आरोपी

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नौबतपुर के कुख्यात अपराधी कुणाल को एसटीएफ ने पटना

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नौबतपुर के कुख्यात अपराधी कुणाल को एसटीएफ ने पटना के रूपसपुर थाना इलाके से धर दबोचा है। कुणाल दर्जनभर रंगदारी के मामलों में आरोपी है। इसके अलावा वह दो अपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। 


एसटीएफ को मिली इस बड़ी कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए एसटीएफ के ऑफिसर ने बताया कि कई दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी. एसटीएफ कई दिनों से लगातार कुणाल के बारे में पता लगा रही थी. क्लू मिलते ही पुलिस ने आज हथियार के साथ धर दबोचा. एसटीएफ ने कुख्यात कुणाल को गिरफ्तार करने के बाद उसे पटना पुलिस को सौंप दिया है. 



पुलिस अफसर ने आगे बताया कि कुणाल के ऊपर कई मामले दर्ज हैं. वह लगातार फरार चल रहा था. टीम उसके ऊपर नजर बनाई हुई थी. आज एसटीएफ ने उसे एक देसी कट्टा और 19 एमएम की पिस्टल के साथ दबोच लिया.