ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना SSP का विवादित बयान, RSS की तुलना आतंकी संगठन PFI से की

PATNA: फुलवारीशरीफ मामले को लेकर पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने गुरुवार को प्रेस को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी जुबान फिसल गई। फुलवारीशरीफ में मार्शल आर्

पटना SSP का विवादित बयान, RSS की तुलना आतंकी संगठन PFI से की
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: फुलवारीशरीफ मामले को लेकर पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने गुरुवार को प्रेस को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी जुबान फिसल गई। फुलवारीशरीफ में मार्शल आर्ट और शारीरिक प्रशिक्षण देने की आड़ में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से कर दी।


पटना SSP ने कहा कि RSS अपनी शाखा ऑरगेनाइज करती है लाठी की ट्रेनिंग देते हैं। उसी तरह से ये लोग भी शारिरीक प्रशिक्षण के नाम पर यूथ को बुलाकर प्रशिक्षित कर रहे हैं थे। उसी के साथ अपने एजेंडे से यूथ का ब्रेन बॉश कर रहे थे। 


एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि फुलवारीशरीफ मामले में कुल 26 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें अधिकांश लोग बिहार के हैं और कुछ लोग बिहार के बाहर कर्नाटक के रहने वाले हैं। अभी अनुसंधान जारी है। शारिरीक प्रशिक्षण और मार्शल आर्ट के नाम पर युथ को ट्रेनिंग देने का काम कर रहे थे। छापेमारी के दौरान ऐसे डॉक्यूमेंट मिले जो कि भारत की संप्रभूता और अखंडता के विरुद्ध भी टिप्पणियां थी। गिरफ्तार लोगों के बैंक अकाउंट की भी जांच की जाएगी। 


पटना एसएसपी ने यह भी बताया कि अभी तक पाकिस्तान का कनेक्शन सामने नहीं आया है। तमिलनाडू और केरल के 12 लोग आए थे। सभी से पूछताछ की जा रही है। 26 नामजद लोगों में पटना, दरभंगा समेत दूसरे जिलों के लोग शामिल हैं। ऑफिस में छापेमारी के दौरान हाजिरी रजिस्टर मिले हैं जिसमें मीटिंग में शामिल होने वाले लोगों का नाम लिखा हुआ है। इस रजिस्टर की भी जांच की जा रही है। अरमान मलिक नामक शख्स भी फुलवारी का रहने वाला है उसे भी गिरफ्तार किया गया है वह मीटिंग में शामिल होता था। जो भी इस मामले में संलिप्त हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 


बता दें कि फुलवारीशरीफ में आतंक की पाठशाला संचालित की जा रही थी। आईबी दिल्ली से मिली जानकारी पर एनआईए और एटीएस की टीम ने कार्रवाई की तब छापेमारी के दौरान पीएफआई का झंडा, पंपलेट सहित कई डॉक्यूमेंट बरामद किया गया।  2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए मुहिम चलाने से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। 


प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन सिमी के पूर्व सदस्य अतहर परवेज और झारखंड पुलिस से रिटायर्ड दारोगा मो जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों फिलहाल पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) व सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के सक्रिय सदस्य हैं। अतहर परवेज पर आतंकी प्रशिक्षण देने देश विरोधी गतिविधि और विशेष समुदाय को प्रशिक्षण देने का आरोप है।