ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

पटना : लापता दोनों कारोबारी का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

PATNA : साई कमल राइस मिल के लापता मालिक राकेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता का 24 घंटे बाद भी पटना पुलिस पता नहीं लगा सकी और ना ही पुलिस को उनसे जुड़े कोई सुराग मिले. इधर, पीड़ित के परिजन दहशत में

पटना : लापता दोनों कारोबारी का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
Anamika
2 मिनट

PATNA : साई कमल राइस मिल के लापता मालिक राकेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता का 24 घंटे बाद भी पटना पुलिस पता नहीं लगा सकी और ना ही पुलिस को उनसे जुड़े कोई सुराग मिले. इधर, पीड़ित के परिजन दहशत में हैं. उन्हें किसी अनहोनी का डर सता रहा है.

ताया जा रहा है कि पूरा मामला पूर्व में पैसे की लेन-देन से संबंधित है. पैसा नहीं देने पर उनको पहले ही उठा लेने का धमकी मिली थी. राजेश कुमार गुप्ता और अमित कुमार गुप्ता अपने पार्टनर राजीव रंजन से 75 लाख रुपये बकाया का हिसाब करने मंगलवार को नौबतपुर के नगवां गांव गए थे. राजीव से मिलने के बाद दोनों भाई रहस्मय ढंग से लापता हो गए.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने दोनों भाईयों को बैग ले जाते देखा है. तस्वीर के हिसाब से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घरवालों ने बताया कि दोनों भाई अपने साथ एक बैग में एक लाख 40 हजार रुपए कैश लेकर चले थे. अब उनके गायब होने के बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. एक तरफ बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं तो इन सब के  बीच पटना में राइस मिल मालिक के अपहरण का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.  इस संबंध में नौबतपुर थाना में राकेश के पिता भरत प्रसाद ने मामला दर्ज कराया है. पिता ने इस घटना के पीछे नौबतपुर के मुखिया राजीव रंजन पर संदेह जताया है.

इस बारे में पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है. अब तक जांच में किसी अनहोनी की आशंका नहीं लग रही है. राजीव रंजन पुलिस के साथ ही है. दोनों का सुराग लगाने में पुलिस जुटी है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता