ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना से अपहृत स्वर्ण कारोबारी की 11 जनवरी को ही हो गई थी हत्या, मोतिहारी पुलिस ने लावारिस समझ कर दिया था अंतिम संस्कार

PATNA : पटना से 10 जनवरी को किडनैप किए गए स्वर्ण कारोबारी के पूरे मामले का खुलासा हो गया है. अपहरण के दिने ही कुछ ही घंटे बाद अपराधियों ने कारोबारी की हत्या कर दी थी और शव को ठिकान

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना से 10 जनवरी को किडनैप किए गए स्वर्ण कारोबारी के पूरे मामले का खुलासा हो गया है. अपहरण के दिने ही कुछ ही घंटे बाद अपराधियों ने कारोबारी की हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने की नियत से मोतिहारी के चिरैया थाना इलाके में फेंक दिया गया था. 

बताया जाता है कि 11 जनवरी को ही चिरैया थाना के बैधनाथ पुर और खोड़ा गांव के बीच सड़क किनारे एक व्यक्ति का लावारिस शव मिला था. मोतिहारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे तक रखने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया. 

16 जनवरी को फोटो देखकर पटना पुलिस ने लावारिस की पहचान स्वर्ण कारोबारी के रुप में की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. बता दें कि 10 जनवरी को दानापुर इलाके के खड़ंजा रोड में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाला स्वर्ण व्यवसायी मुकेश कुमार गुप्ता  लापता हो गया था. जिसके बाद उसके घरवाले ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी.  

मां अलंकार ज्वेलर्स के मालिक मुकेश के भाई राकेश कुमार गुप्ता ने शिकायत में बताया था कि उसके भाई का अपहरण हो गया है. किसी ने उसे ऑडर लेने के लिए सगुना मोड़ बुलाया था और वहां से वह वापस नहीं लौटा. वहीं उसके भाई ने फोन पर कुछ लोग को दूकान पर भेज मंगल सूत्र और अंगूठी के साथ कुछ ज्वेलरी देने की बात कही थी. उसके कुछ देर बाद ही दो लोग दूकान से ज्वेलरी ले गए और फिर कारोबारी का नंबर बंद हो गया था. 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

Himanshu

FirstBihar संवाददाता