ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना से 8 साइबर ठग गिरफ्तार, कृषि और कल्याण मंत्रालय का फर्जी बेवसाइट बना नालंदा में करता था ठगी

NALANDA: कृषि और कल्याण मंत्रालय का फर्जी बेवसाइट बनाकर ठगी करने वाले 8 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7 लाख 25 हजार रुपए कैश, 24 मोबाइल, 3 लैपटॉप

पटना से 8 साइबर ठग गिरफ्तार, कृषि और कल्याण मंत्रालय का फर्जी बेवसाइट बना नालंदा में करता था ठगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: कृषि और कल्याण मंत्रालय का फर्जी बेवसाइट बनाकर ठगी करने वाले 8 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से  7 लाख 25 हजार रुपए कैश, 24 मोबाइल, 3 लैपटॉप और 62 सिम कार्ड, फिंगर क्लोन मशीन के अलावे कई दस्तावेज बरामद हुआ है। 


नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की भारत सरकार के कृषि और कल्याण मंत्रालय की फर्जी बेवसाइट इन लोगों ने बना रखा था। इन लोगों ने नालंदा के नगरनौसा,चंडी सहित अन्य जगहों के 8 लोगों को अपना शिकार बनाया था। उनसे ठगी की थी। 


इस मामले में पीड़ितों ने बिहारशरीफ के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद साइबर सेल के डीएसपी ज्योति शंकर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने पटना के अलकापुरी और गर्दनीबाग में छापेमारी की। जहां से 8 साइबर ठगों को दबोचा गया। फिलहाल सभी साइबर ठगों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। 

पटना से 8 साइबर ठग गिरफ्तार, कृषि और कल्याण मंत्रालय का फर्जी बेवसाइट बना नालंदा में करता था ठगी