ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना: रिटायर्ड बैंककर्मी की दिनदहाड़े हत्या, ड्राइवर घायल, फोरलेन पर हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां फोरलेन पर अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक रिटायर्ड बैंककर्मी को गोल

पटना: रिटायर्ड बैंककर्मी की दिनदहाड़े हत्या, ड्राइवर घायल, फोरलेन पर हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां फोरलेन पर अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक रिटायर्ड बैंककर्मी को गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। घटना फतुहां थाना के भिखुआ मोड़ के पास NH- 30 की है। घायल ड्राइवर को पीएमसीएच भेजा गया है।


पटना: रिटायर्ड बैंककर्मी की दिनदहाड़े हत्या, ड्राइवर घायल, फोरलेन पर हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम


बताया जाता है कि रिटायर्ड बैंककर्मी अपने ड्राइवर के साथ बिहारशरीफ से पटना के भागवत नगर लौट रहे थे तभी एनएच-30 पर भीखुआ मोड़ के पास अपराधियों ने पहले कार के ड्राइवर को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद बैंककर्मी को गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। जबकि ड्राइवर घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


इस घटना से फोरलेन पर हड़कंप मच गया।  घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं पर जांच कर रही है। वही ड्राईवर से पूछताछ भी की जा रही है। इस घटना के मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। पटनासिटी के फतुहां थाना क्षेत्र के भिखुआ मोड़ NH-30 हाइवे के पास दिनदहाड़े अपराधियो ने कार सवार एक सेवानिवृत बैंककर्मी शैलेंद्र कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी। वही कार चालक भी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए PMCH भेजा गया। हत्या का कारणों का पता अबतक तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता