ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पटना : पूजा-पाठ के नाम पर डर्टी गेम, वर्जिन लड़की के साथ गैंगरेप के बाद सामने आया डील का ऑडियो

PATNA : पटना की रहने वाली एक लड़की के साथ फरीदाबाद में गैंगरेप हुआ इस मामले को लेकर पुलिस ने जब तहकीकात शुरू हुई तो चौंकाने वाले खुलासे होने लगे। दरअसल पूजा-पाठ के नाम पर डर्ट

पटना : पूजा-पाठ के नाम पर डर्टी गेम, वर्जिन लड़की के साथ गैंगरेप के बाद सामने आया डील का ऑडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : पटना की रहने वाली एक लड़की के साथ फरीदाबाद में गैंगरेप हुआ इस मामले को लेकर पुलिस ने जब तहकीकात शुरू हुई तो चौंकाने वाले खुलासे होने लगे। दरअसल पूजा-पाठ के नाम पर डर्टी गेम खेले जाने की सच्चाई सामने आई है। लड़की के खुलासे के बाद फरीदाबाद वाले बाबा के लिए काम करने वाली पटना की प्रियंका को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रियंका इस काम के लिए हर बार अलग-अलग लड़की को फंसाती थी इसके लिए वह कैसी जाल बुनती थी इसका खुलासा अब वायरल ऑडियो से सामने आया है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कैसे प्रियंका अपने संपर्क की महिलाओं को इस डर्टी गेम के बारे में जानकारी साझा करती थी। पूजा-पाठ के नाम पर पैसों की बारिश का लालच देकर लड़कियों को सताया जाता था। इसके लिए वर्जिन लड़कियों को ही टारगेट किया जाता था।


वायरल ऑडियो में प्रियंका यह दावा करती सुनाई पड़ती है कि एक लड़की के ऊपर कम से कम पांच लाख रुपये की बारिश होती है। पूजा-पाठ के दौरान तय मानिए कि यह रकम बढ़कर एक करोड़ रुपये तक जाती है। प्रियंका जिस महिला से बात कर रही है वह महिला बार-बार पूछती है कि क्या लड़की के साथ कुछ गलत भी होगा। 


प्रियंका कहती है कि सामान्य तौर पर ऐसी लड़कियों के साथ गलत नहीं होता जो किसी से संबंध नहीं बनाना चाहती लेकिन टचेबल एग्रीमेंट के मामले में कुछ लड़कियों के साथ ऐसा होता है। प्रियंका अपनी बातचीत के दौरान महिला को बताती है कि लड़की सुंदर होनी चाहिए और उसका वर्जिन होना भी जरूरी है। अगर उसकी हाइट 5 फीट 4 इंच के आस-पास हो तो फिर और बेहतर होगा। इसके लिए वह तुरंत और नई लड़की की तलाश करने का टारगेट सामने वाली महिला को देती है।


वायरल ऑडियो से यह बात पक्की हो जाती है कि प्रियंका लगातार नई लड़कियों को फंसाने का काम करती थी। उसका टारगेट बाबा के नेटवर्क में नई लड़कियों को ले जाना था। आपकों बता दें कि फरीदाबाद की घटना के बाद पटना के राजा बाजार में भी एक पूजा होने वाली थी। इसके लिए प्रियंका नई लड़की की तलाश कर रही थी।


आपको यह भी बता दें कि पटना के दीघा इलाके की रहने वाली एक लड़की ने प्रियंका के बारे में पूरी डिटेल बताई। इस लड़की की पहचान उजागर नहीं की जा सकती लेकिन फरीदाबाद में गैंगरेप की शिकार हुई पीड़िता के बयान पर राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है पुलिस ने जयप्रकाश नगर में रहने वाली प्रियंका को 29 मार्च के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।