ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना: प्रोफेसर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सुपारी देकर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से कराई गई थी हत्या

PATNA: राजधानी पटना में दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रोफेसर शिव नारायण राम का मर्डर सुपारी देकर कॉ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रोफेसर शिव नारायण राम का मर्डर सुपारी देकर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से कराया गया था. अब तक की जांच में ये पता चला है कि इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और ही है. जिसने पूरा मर्डर प्लान करके कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से हत्या कराई.


प्रोफेसर मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की तफ्तीश तेजी से आगे बढ़ रही है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस प्रोफेसर के करीबियों का कॉल डिटेल्स अभी भी खंगाल रही है, साथ ही व्हाट्सएप चैट की भी जांच की जा रही है. वहीं लाइनर की तलाश में भी पुलिस जुटी है. 


इस मर्डर केस में पुलिस के शक की सूई प्रोफेसर के करीबियों के इर्द-गिर्द ही घूम रही है. एसएसपी उपेंद्र कुमार ने इस मर्डर केस को जल्द सुलझा लेने की बात कही है. आपको बता दें कि बुधवार की सुबहर कंकड़बाग थाने के चांदमारी रोड की 8 नंबर गली में टीपीएस कॉ़लेज के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर शिव नारायण राम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

टैग्स