ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

पटना : प्रेमिका के साथ होटल में शराब पीते धराया बैंक का स्टाफ, एजी कॉलोनी के ओयो होटल में छापेमारी

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना को सुधारने का निर्देश पुलिस वालों को दिया था. इसका असर भी लगातार देखने को मिल रहा है. पटना पुलि

पटना : प्रेमिका के साथ होटल में शराब पीते धराया बैंक का स्टाफ, एजी कॉलोनी के ओयो होटल में छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना को सुधारने का निर्देश पुलिस वालों को दिया था. इसका असर भी लगातार देखने को मिल रहा है. पटना पुलिस जगह-जगह छापेमारी करती है. शाम ढलते ही होटलों और बाकी ऐसे जगहों पर नकेल कसी जाती है. जहां लोगों के शराब पीने की आशंका है. पटना के एजी कॉलोनी में ओयो होटल के ऊपर छापेमारी के दौरान एक बैंक कर्मी अपनी प्रेमिका के साथ शराब पीते पकड़ा गया. 


दरअसल पटना पुलिस ने एजी कॉलोनी इलाके में एक ओयो होटल के ऊपर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान रूम नंबर 103 में पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी को होटल के कमरे से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया उसका नाम रोहित कुमार है वह आईसीआईसीआई बैंक में जॉब करता है. जबकि उसकी गर्लफ्रेंड मोनालिसा एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है.


दोनों एमबीए कर चुके हैं प्रेमी और प्रेमिका के साथ पुलिस ने होटल के मैनेजर दीपक कुमार और एक अन्य स्टाफ को भी गिरफ्तार किया है. शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तारी की है. कमरे से बरामद की गई शराब की बोतल की कीमत लगभग 3500 रुपये है. होटल के मैनेजर ने ही बैंक कर्मी को शराब उपलब्ध कराई थी.

टैग्स