ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना पुलिस पर गंभीर आरोप : 2 लाख घूस लेकर किडनैपर को छोड़ा, बच्चे की मां से भी वसूला 50 हजार कैश

PATNA : पिछले एक महीने से अपने बेटे की घर आने की राह देख एक मां पुलिस प्रशासन के खिलाफ अनशन पर बैठ गयी है। 20 साल के गायब युवक सत्येन्द्र की मां ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पिछले एक महीने से अपने बेटे की घर आने की राह देख एक मां पुलिस प्रशासन के खिलाफ अनशन पर बैठ गयी है। 20 साल के गायब युवक सत्येन्द्र की मां ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है उसने आरोपियों से दो लाख रुपये घूस ले लिए हैं। वहीं दुखियारी मां ने पुलिस पर बेटे को खोजने के लिए उससे भी पुलिस के 50 हजार वसूलने का आरोप मढ़ा है। बेटे की खोज में ये मां पुलिस के तमाम अधकारियों के दर के चक्कर लगा चुकी है। 


मामला पटना के नौबतपुर थाना का है। जहां खजूरी गांव के सुमन साव का 20 वर्षीय बेटा सतेंद्र कुमार पिछले 6 दिसंबर से घर से गायब है। लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नही चल पाया है। उसके मां के अनुसार उसके बेटा का अपहरण कर लिया गया है। लेकिन नौबतपुर पुलिस ने उससे गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया गया। अपने इकलौते बेटे की मिलने की आस में उसने दर-दर की खाक छानने के बाद पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 


इस मामले में परिजन गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगा रहे है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उस दोनों आरोपियों से पैसे लेकर शांत बैठ गई है। वही उसकी मां ने एक दरोगा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमसे भी बेटा के ढूंढने के नाम पर पचास हज़ार रुपया ले लिया है। खेती किसानी कर के किसी तरह बेटियों के शादी के लिए पैसा जमा कर रखा था, अब कैसे होगी चार बेटियों की शादी।  उसका बेटा ज़िंदा भी है या नहीं ये भी नही मालूम ये कह कर उसकी मां भावुक हो जा रही थी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sumit Kumar

FirstBihar संवाददाता