ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना पुलिस ने दो लूट कांडों का किया खुलासा, 10 अपराधी दबोचे.. गिरफ्तार होने वालों में पंचवटी केस का मास्टर माइंड भी

PATNA : पटना पुलिस के लिए आज का दिन बढ़िया रहा है। पटना पुलिस ने आज राजधानी के दो चर्चित लूट कांड का खुलासा किया है। पुलिस ने इन दोनों मामलों में कुल 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया

पटना पुलिस ने दो लूट कांडों का किया खुलासा, 10 अपराधी दबोचे.. गिरफ्तार होने वालों में पंचवटी केस का मास्टर माइंड भी
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस के लिए आज का दिन बढ़िया रहा है। पटना पुलिस ने आज राजधानी के दो चर्चित लूट कांड का खुलासा किया है। पुलिस ने इन दोनों मामलों में कुल 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पटना के बड़े ज्वेलरी शॉप पंचवटी की डकैती में शामिल अपराधी सूखा को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंचवटी ज्वेलर्स लूट कांड में सूखा फरार चल रहा था। 


पिछले दिनों अगमकुआं स्थित लोटस ट्री प्राइवेट लिमिटेड के 50 लाख रुपए लूटे जाने के मामले में पुलिस ने कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस लूट कांड को प्रोफेशनल गैंग ने अंजाम दिया था। पंजाब नेशनल बैंक में 50 लाख जमा कराने जा रहे कंपनी के स्टाफ से पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने 25 अक्टूबर को रकम लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अपराधियों को दबोचा है। इनके पास से दो देशी पिस्टल, तीन मैगजीन, 20 राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। 


उधर दूसरी तरफ पुलिस ने गोपालपुर थाना इलाके में हुए डकैती कांड के मामले में भी खुलासा किया है। 24 और 25 अक्टूबर की रात गोपालपुर थाने के बुटाई टोला स्थित मनोहरपुर कछुआरा में विजेंद्र प्रसाद के घर में घुसकर अपराधियों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार अपराधियों में संजीत कुमार उर्फ संतोष उर्फ सूखा भी शामिल है। राजीव नगर थाना इलाके से बहुचर्चित पंचवटी ज्वेलर्स डकैती कांड में सूखा फरार चल रहा था। उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोपालपुर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।