ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

पटना पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर बदमाश, कारोबारी से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधी कारोबारियों को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों वे रंगदारी नहीं देने पर एक कारोबारी के घर पर चढ़क

पटना पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर बदमाश, कारोबारी से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ अपराधी कारोबारियों को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों वे रंगदारी नहीं देने पर एक कारोबारी के घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की है हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।


बदमाशों ने पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के टेंट सिटी स्थित महारानी कालोनी निवासी कारोबारी से रंगदारी के तौर पर 50 लाख रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं मिलने पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कारोबारी के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए चार अपराधियों को दो बाइक और दर्जनों जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।


अपराधियों ने कारोबारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी लेकिन व्यवसायी इस बात को इग्नोर कर रहे थे। जिसके बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के नियत से घर पर चढ़ कर गोलीबारी की। पुलिस ने बताया की चारों बदमाशों के खिलाफ कई थानों में अपराधिक मामल दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता