ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाढ़-बड़हिया का आतंक बजरंगी अरेस्ट, अन्य अपराधी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

PATNA : पटना के बाढ़ से लेकर लखीसराय जिले के बढ़िया तक आतंक का पर्याय बन चुके बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कुख्यात क्रिमिनल बजरंगी समेत कई अन्य अपराधियों की पुलिस ने गिर

बाढ़-बड़हिया का आतंक बजरंगी अरेस्ट, अन्य अपराधी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के बाढ़ से लेकर लखीसराय जिले के बढ़िया तक आतंक का पर्याय बन चुके बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कुख्यात क्रिमिनल बजरंगी समेत कई अन्य अपराधियों की पुलिस ने गिरफ्तारी की है. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल और चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. 


पटना ग्रामीण की पुलिस ने आज सुबह बाढ़ थाना इलाके के मलाही स्थित पेट्रोल पंप के पास से इन अपराधियों की गिरफ्तारी की है. पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि पेट्रोल पंप के पास स्थित एक मार्केटिंग कॉन्प्लेक्स में अपराधी इकट्ठा हुए हैं और किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं. बाढ़ और मोकामा थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन अपराधियों की घेराबंदी की और फिर इन्हें अरेस्ट कर लिया. 


पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश उर्फ़ बजरंगी के साथ उसके 3 अन्य अपराधियों को भी गुरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 3 किलो गांजा, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये गए हैं. बजरंगी के खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस इसके आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है.

टैग्स