ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना पुलिस को ठेंगा दिखा रहे बदमाश! पॉश इलाके में गन प्वाइंट पर लूट लिए पांच लाख

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। अपराधियों ने शुक्रवार को दिन के उजाले में पटना के पॉश इल

पटना पुलिस को ठेंगा दिखा रहे बदमाश! पॉश इलाके में गन प्वाइंट पर लूट लिए पांच लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। अपराधियों ने शुक्रवार को दिन के उजाले में पटना के पॉश इलाके में बिल्डर के कर्मचारी से पांच लाख रूपए लूटकर फरार हो गए। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार का है।


बताया जा रहा है कि निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी शुक्रवार की दोपहर आईजीआईएमएस स्थित एसबीआई की शाखा से पांच लाख रुपए निकालकर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने बीच रास्ते में कर्मी को रोक दिया और गन प्वाइंट पर उसके पास मौजूद पांच लाख रूपए लूटकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।