ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना पुलिस को खुली चुनौती: मालखाना से पूरी की पूरी कार चुरा ले गए बदमाश, बेखबर रहे वर्दीधारी

PATNA: बिहार की पुलिस अपराधियों को दौड़ाने की बात कहती लेकिन इससे उलट बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। हर दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे अप

पटना पुलिस को खुली चुनौती: मालखाना से पूरी की पूरी कार चुरा ले गए बदमाश, बेखबर रहे वर्दीधारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की पुलिस अपराधियों को दौड़ाने की बात कहती लेकिन इससे उलट बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। हर दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे अपराधियों ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है कि पुलिस की साख पर सवाल उठने लगे हैं।


दरअसल, पटना पुलिस को चुनौती देते हुए शातिर चोरों ने पुलिस के मालखाना से एक जब्त की गई कार को चुरा लिया है। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शराब के मामले में कार को जब्त किया था। जब्त कार को पटना पुलिस के गांधी मैदान थाना के अस्थाई मालखाना में रखा गया था।


सात मार्च 2020 को शराब की बोतल मिलने के बाद पुलिस ने कार को जब्त किया था। कार को जब्त करने के बाद उसे गांधी मैदान के पास सड़क पर बने अस्थाई मालखाना में रखा गया था। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर अस्थाई मालखाने को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांसघाट शवदाह गृह केपास शिफ्ट कर दिया गया था।


इसी बीच मालखाने की मुकम्मल सुरक्षा नहीं होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने पूरी की पूरी कार ही गायब कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में गांधी मैदान थाने के मालखाना प्रभारी संतलाल सिंह ने बुद्धा कॉलोनी थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।