ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप, हत्याकांड का था मुख्य अभियुक्त था नीरज; SP ने दिए जांच के आदेश

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस कस्टडी में हत्या के मुख्य अभियुक्त की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आशुतोष हत्याकांड के मुख्य आरोपी की मंगलवार की सुबह रामकृष्णा नगर

पटना पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप, हत्याकांड का था मुख्य अभियुक्त था नीरज; SP ने दिए जांच के आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस कस्टडी में हत्या के मुख्य अभियुक्त की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आशुतोष हत्याकांड के मुख्य आरोपी की मंगलवार की सुबह रामकृष्णा नगर पुलिस की कस्टडी में मौत के बाद पटना पूर्वी के सिटी एसपी संदीप कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


बताया जा रहा है कि बीते पांच सिंतबर को पटना के सोरंगपुर में आशुतोष नामक शख्स की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने सोरंगपुर निवासी 28 वर्षीय नीरज कुमार को गिरफ्तार किया था। रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस नीरज को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले गई थी। हाजत में बंद नीरज की तबीयत अचानकर बिगड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह पीएमसीएच में इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। कस्टडी में नीरज की मौत के बाद उसके परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस का कहना है कि हत्या का मुख्य अभियुक्त नीरज कैंसर का मरीज था और उसी के कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों के आरोप के देखते हुए पटना पूर्वी के सिटी एसपी संदीप कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।