ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन लुटेरा गिरोह के सात सदस्य, लूट के दौरान ड्राइवर की ले ली थी जान

PATNA: पटना पुलिस ने गाड़ी लूटने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंतरराजीय गिरोह के 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से

पटना पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन लुटेरा गिरोह के सात सदस्य, लूट के दौरान ड्राइवर की ले ली थी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने गाड़ी लूटने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंतरराजीय गिरोह के 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने लूट के दौरान एक ड्राइवर की हत्या करने का भी आरोप है।


पटना के ग्रामीण एसपी रोशन कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य भाड़े पर गाड़ी हायर करते थे और बाद में सुनसान जगह पर जाकर गाड़ी को लूटकर फरार हो जाते थे। पिछले 2 मार्च को इन लोगों द्वारा खगड़िया जाने के लिए गाड़ी हायर किया और उसके बाद वाहन चालक के साथ लूटपाट की।


जब ड्राइवर विपिन कुमार ने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर सीट बेल्ट से ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को मोकामा टाल आउट फॉर लेने के पास फेंक दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ी लेकर झारखंड की तरफ निकल गए थे। वारदात में शामिल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।