ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

अपराधियों को पकड़ने में पटना पुलिस के पानी में छूटे पसीने, कहा- बाहर आ जाओ नहीं तो मार देंगे गोली

PATNA: बिहार पुलिस के जवानों को नदी में कूदे अपराधियों को पकड़ने में पसीने छूट रहे थे. अंत में बिहार पुलिस को यूपी पुलिस के मुठभेड़ के दौरान मुंह से ठांय-ठांय करने वाली बात याद आ ग

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस के जवानों को नदी में कूदे अपराधियों को पकड़ने में पसीने छूट रहे थे. अंत में बिहार पुलिस को यूपी पुलिस के मुठभेड़ के दौरान मुंह से ठांय-ठांय करने वाली बात याद आ गई और उसी अंदाज में पुलिस कर्मी अपराधी को कहने लगे की आ जाओ मेरे पास कुछ नहीं करेंगे. बात नहीं मानी तो गोली मार देंगे. 


पुलिस को देख नदी में कूदे अपराधी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना के बाढ़ में पुलिस को देख अपराधी भागने लगे. डर के कारण 4 अपराधियों ने गंगा नदी में छलांग लगा ली. बाढ़ पुलिस ने बेगूसराय पुलिस से मदद मांगी. बेगूसराय पुलिस ने भी घेर लिया. जिसके बाद पुलिस ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. 

गालियों की बारिश कर दी पुलिस ने

1 मिनट 44 सेकंड के वीडियो में पुलिस ने सैकड़ों बार अपराधियों को गाली दी है. बात-बात में पुलिस कर्मी अपराधियों को गाली दे रहे थे. बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे. वीडियो में आवाज आ रही है कि एक अपराधी कह रहा है कि वह चोर नहीं है. इस दौरान वीडियो में गाने का आवाज भी आ रहा है कि ''तेरी याद, याद आए…रातों को बजती है खनन चूड़ियां…दिल देना ही पड़ जाए.''


मस्ती में पुलिसकर्मियों ने बनवाई वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद यह साफ लग रहा है कि पुलिसकर्मियों ने वीडियो खुद बनवाया है. इस दौरान कैमरा देख ये पुलिसकर्मी  राइफल तान रहे हैं तो कभी मुस्कुराते हुए धमकी दे रहे है. कैमरे में पुलिसकर्मी गालियों की बौछार करते हुए धमकी देते दिख रहे है. लेकिन किसी में यह हिम्मत नहीं थी वह पानी में उतरकर अपराधी को पकड़ सके. वह तो अपराधियों की दरियादिली थी कि वह पुलिस के पास खुद तैरकर पहुंच गए और पुलिस वाहवाही लूटने लगी.


टैग्स