ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

ऐसे काम करती है सुशासन की पुलिस: अपहरण की शिकायत लेकर पिता पहुंचा तो पुलिस ने कहा जीप रिजर्व करो तब छापेमारी करने चलेंगे

PATNA : सुशासन की पीपुल्स फ्रेंडली औऱ संसाधनों से लैस पुलिस कैसे काम करती है इसकी बानगी सिवान में देखने को मिल गयी. अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत लेकर पिता जब थाने पहुंचा तो

ऐसे काम करती है सुशासन की पुलिस: अपहरण की शिकायत लेकर पिता पहुंचा तो पुलिस ने कहा जीप रिजर्व करो तब छापेमारी करने चलेंगे
Editor
3 मिनट

PATNA : सुशासन की पीपुल्स फ्रेंडली औऱ संसाधनों से लैस पुलिस कैसे काम करती है इसकी बानगी सिवान में देखने को मिल गयी. अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत लेकर पिता जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने कहा कि पहले जीप रिजर्व करके लाओ तब छापेमारी करने चलेंगे. पिता जीप रिजर्व करके लाया तब पुलिस उस पर बैठकर अभियुक्तों की तलाश में निकली. 

नाबालिग छात्रा का टीचर ने कर लिया अपहरण

अपहरण का ये वाकया सिवान के भगवानपुर हाट थाने क्षेत्र के कली टोला सुघरी का है. वहां की एक नाबालिग छात्रा कोचिंग में पढने जाती थी. छात्रा के पिता के मुताबिक कोचिंग के टीचर ने ही छात्रा का अपहरण कर लिया. छात्रा 23 जून से गायब थी. पिता ने जब छानबीन की तो टीचर द्वारा अपहरण कर लिये जाने की खबर मिली. 

सुशासन की पुलिस का हाल

छात्रा के पिता टुनटुन गिरि ने मीडिया को बताया कि जब वे अपहरण की शिकायत लेकर भगवानपुर हाट पुलिस थाने गये तो पुलिस ने कहा कि पहले गाड़ी रिजर्व करके लाओ तब छानबीन करने चलेंगे. पुलिस ने कहा कि हमारे पास गाडी नहीं है जिससे कि हम छानबीन करने जा सकें. मजबूर टुनटुन गिरि ने गाडी रिजर्व की. उस गाडी पर बैठकर पुलिस छानबीन करने निकली. 

पुलिस ने कोचिंग टीचर मुकेश कुमार के गांव जमालपुर खुर्द में छापेमारी की. आरोपी कोचिंग टीचर वहां नहीं मिला. मामले में कोचिंग के हेड चंद्रकांत तिवारी को भी अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने जब चंद्रकांत तिवारी के घर दबिश दी तो वह तो नहीं मिला लेकिन मुख्य आऱोपी मुकेश कुमार  का पिता बबन तिवारी मिल गया. मामले में बबन तिवारी को भी अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने बबन को गिरफ्तार कर लिया. 

इस मामले में टुनटुन गिरि ने केस दर्ज कराया है. केस में कहा गया है कि उनकी 12 साल की बेटी गांव में ही चलने वाले एकलव्य कोटिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी. 23 जून को जब उनकी बेटी वहां पढने गयी तो मुख्य शिक्षक चंद्रकांत तिवारी के सहयोग से मुकेश कुमार औऱ दूसरे लोगों ने उसका अहरण कर लिया.

टैग्स