ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

PMCH हॉस्पिटल में एक लड़की से बलात्कार, प्रशासन की उड़ी नींद

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. वारदात

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. वारदात सामने आने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पीरबहोर थाना इलाके के पीएमसीएच हॉस्पिटल की है. जहां एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक चाइल्ड होम से इलाज के लिए लड़की लायी गई थी. जिसके साथ रेप जैसी घिनौनी अपराध को अंजाम दिया गया.


इस घटना को लेकर पुलिस में घटना की शिकायत की गई है. लड़की के बयान पर पुलिस ने फिलहाल सुरक्षा में तैनात गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में महिला थाना और पीरबहोर थाना की टीम जांच कर रही है.


पटना महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि 8 जुलाई को पीड़ित लड़की बाढ़ स्टेशन पर लावारिश के रूप में मिली थी. जिसे चाइल्ड केयर में रखा गया था. पीड़िता की उम्र 15 साल है. जिसे इलाज के लिए ले जाया गया था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है.


बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने कहा कि उन्होंने महिला थाना प्रभारी से इस मामले में जानकारी ली है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. कल संभवतः 164 का बयान दर्ज किया जायेगा.


दिलमणी मिश्रा ने इस घटना पर दुःख व्यक्ति करते हुए कहा कि 'मैं इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती हूँ और दोषी को सजा मिले इसके लिए प्रशासन से बात कर खुद मॉनीटिरिंग करूंगी.' बता दें कि पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आइसोलेशन वार्ड के सिक्युरिटी गार्ड पर रेप का आरोप लगाया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता