ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना PMCH में कैंटीन के पीछे मर्डर, अपने ही दोस्तों ने मिलकर की हत्या

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. राजधानी में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक य

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. राजधानी में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक युवक की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि अपने ही दोस्तों ने मिलकर उसका मर्डर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

अपने ही दोस्तों ने मिलकर की हत्या
वारदात पीरबहोर थाना इलाके के पीएमसीएच परिसर की है. जहां कैंटीन के पीछे तीन दोस्तों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि देर रात चारो दोस्त एक साथ थे. तभी किसी बात को लेकर तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त को मार डाला. मृतक युवक की पहचान तुरुखी गली के रहने वाली पप्पू उर्फ राज कुमार प्रसाद के बेटे राहुल कुमार (24) के रूप में की गई है. 

तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीरबहोर थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन दोस्तों ने मामूली सी बात को लेकर एक दोस्त की हत्या कर दी. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कारू राम के बेटे रमेश कुमार, गांधी मैदान थाना इलाके के दलदली रोड में किराये के मकान में रहने वाले प्रदीप साहू के बेटे सन्नी कुमार और पप्पू महतों के बेटे नीरज कुमार के रूप में की गई है. पुलिस का कहना है कि ईंट-पत्थर से कुच-कुचकर इन्होनें अपने ही दोस्त की हत्या कर दी.