ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना पत्रकार सुसाइड मामला: मृतका की बहन ने खगौल थाने में दर्ज कराया केस, JDU नेत्री वंदना सिंह समेत 3 पर नामजद FIR

PATNA: पत्रकार सुसाइड मामले में मृतका की बहन ने पटना के खगौल थाने में केस दर्ज कराया है। मृतका की बहन ने कुल तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें जेडीयू नेत्री वंदन

पटना पत्रकार सुसाइड मामला: मृतका की बहन ने खगौल थाने में दर्ज कराया केस, JDU नेत्री वंदना सिंह समेत 3 पर नामजद FIR
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पत्रकार सुसाइड मामले में मृतका की बहन ने पटना के खगौल थाने में केस दर्ज कराया है। मृतका की बहन ने कुल तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें जेडीयू नेत्री वंदना सिंह, उनके भाई और नाबालिग बेटा का नाम भी शामिल है। जिसे इस केस में नामजद आरोपी बनाया गया है और कार्रवाई की मांग की है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


गौरतलब है कि 29 जुलाई को एक दैनिक अखबार के पत्रकार विशाल कुमार ने खुदकुशी कर ली थी। खुद को गोली मारने के बाद आनन-फानन में आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गयी थी। सुसाइड करने के पहले मृतक ने बहन को एक मैसेज भेजा था जिसमें उसने यह बताया था कि जेडीयू नेत्री वंदना सिंह और उसके परिवार के लोग आत्महत्या के लिए उसे उकसा रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं। 


मैसेज आने के बाद यह खबर आई की पत्रकार विशाल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जिसके बाद आज मृतक की बहन खगौल थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि जिस पिस्टल से विशाल ने गोली मारी वह 9एमएण का पिस्टल आमलोगों को सप्लाई नहीं होता। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।