ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

पटना : परिवार के साथ मार्केट निकले शख्स की स्कॉर्पियो को चोर ले भागे, जानिए.. फिर क्या हुआ?

PATNA : राजधानी पटना में खराब कानून व्यवस्था का हाल क्या है इसकी बानगी देखनी हो तो पटना के कंकड़बाग इलाके में आज शाम हुई घटना के बारे में पूरी खबर जान लीजिए। <

पटना : परिवार के साथ मार्केट निकले शख्स की स्कॉर्पियो को चोर ले भागे, जानिए.. फिर क्या हुआ?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में खराब कानून व्यवस्था का हाल क्या है इसकी बानगी देखनी हो तो पटना के कंकड़बाग इलाके में आज शाम हुई घटना के बारे में पूरी खबर जान लीजिए। 


दरअसल पटना के रहने वाला एक शख्स किसी काम से अपने परिवार को लेकर मार्केट निकला था। वह कंकड़बाग स्थित बंधन बैंक के पास अपनी गाड़ी से उतरा साथ में उसकी पत्नी और बच्चे भी थे। अपने स्कॉर्पियो गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर परिवार के लोग कोई काम निपटा रहे थे। तभी चोर उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को ले उड़े। जिस वक्त चोर स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर वहां से भागे उस वक्त गाड़ी मालिक की पत्नी वही खड़ी थी बच्चे भी साथ मौजूद थे।


चोरों को स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर भागता देख पत्नी ने तुरंत अपने पति को बताया तब पति ने आनन-फानन में अपनी गाड़ी का जीपीएस ट्रैकर ऑन कर दिया। मोबाइल में जीपीएस ट्रैकर एप्लीकेशन के जरिए गाड़ी को जब तक बंद किया गया तब तक चोर काफी आगे निकल चुके थे। आखिरकार जीपीएस लोकेशन से गाड़ी बाईपास थाना इलाके के मिर्चा मिर्ची रोड के पास खड़ी मिली। 


जीपीएस ट्रैकर से गाड़ी बंद किए जाने के बाद चोरों का मंसूबा पूरा नहीं हो पाया और जाते-जाते वह गाड़ी की चाबी अपने साथ ले गए। गाड़ी मालिक ने तत्काल पत्रकार नगर थाने को इसकी सूचना दी और पुलिस की मदद से गाड़ी को थाना लाया गया पुलिस अब आगे की पड़ताल कर रही है।