ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

PATNA NEWS: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, पति ने किया पत्नी का मर्डर, बुद्धा कॉलोनी इलाके में सनसनी

PATNA: पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। महिला मंदिर से पूजा कर घर लौटी थी। तभी पति से झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर लोहे के रॉड स

PATNA NEWS: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, पति ने किया पत्नी का मर्डर, बुद्धा कॉलोनी इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। महिला मंदिर से पूजा कर घर लौटी थी। तभी पति से झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी। अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो गयी। घटना पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की। 


घटना थाने से महज 500 मीटर दूर की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को मौके से धड़ दबोचा। उसे थाने पर लाया गया जहां पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मृतका की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मंगलवार देर शाम की जब महिला पूजा करके घर लौटी थी तभी पति से कहासुनी हो गयी। मृतका की पहचान 65 वर्षीय कैलाश दास की पत्नी 55 वर्षीया राधा देवी के रूप में हुई है। महिला एक बेटी और 2 बेटों की मां थी। मृतका की बेटी अनुजा ने बताया कि उसके पिता पहले मोटर गैराज में काम करते थे। 


लेकिन इधर वो काम धंधा छोड़कर घर पर ही रहते थे। अनुजा ने बताया कि घर में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर राज झगड़ा होता था। मेरी मां मेरे साथ सोती थी इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। वही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने इसे घरेलू विवाद में हत्या का मामला बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतका की बेटी से भी पूछताछ की जा रही है।  

टैग्स