ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना : नाबालिग लड़की का होटल में रेप, ढूंढ़ते पहुंचे परिवारवालों ने आरोपी को जमकर पीटा

PATNA : दानापुर के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक और नाबालिग लड़की गंदा काम करते पकड़े गए। जब दोनों के बीच संबंध बन रहा था, तभी परिजनों क एंट्री हो गई। फिर क्या था ! उन्होंने युवक की जमक

पटना : नाबालिग लड़की का होटल में रेप, ढूंढ़ते पहुंचे परिवारवालों ने आरोपी को जमकर पीटा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दानापुर के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक और नाबालिग लड़की गंदा काम करते पकड़े गए। जब दोनों के बीच संबंध बन रहा था, तभी परिजनों क एंट्री हो गई। फिर क्या था ! उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को धर-दबोचा। 




युवक सुलतानपुर का रहने वाला मिरचाई उर्फ नीरज है। घटना के बाद लड़की की नानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ लड़की सुबह घर से निकली थी। जब परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो उन्हें जानकारी मिली कि नीरज कुमार उसे अपने साथ ले गया है। परिजन तुरंत गोला रोड के होटल में पहुंचे। जब वे होटल में पहुंचे तो दोनों आपत्तिजनक हाल में थे। इतना देखते ही परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। 




मिरचाई उर्फ नीरज एक क्रिमिनल है, जो कुछ दिन पहले ही जेल से निकला है। उसके ऊपर शराब समेत कई अन्य मामले भी हैं। थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि लड़की की नानी के ब्यान पर बहला फुसला कर ले जाकर रेप के मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है। 


टैग्स