ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में सबसे ज्यादा होते हैं ATM फ्रॉड के मामले, साइबर क्राइम की लिस्ट में बिहार 13वें नम्बर पर

PATNA : एनसीआरबी यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़ों में हड़कंप मचा रखा है। एनसीआरबी के नए आंकड़ों के मुताबिक एटीएम फ्रॉड के मामले में पटना देश के बड़े शहरों के अ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : एनसीआरबी यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़ों में हड़कंप मचा रखा है। एनसीआरबी के नए आंकड़ों के मुताबिक एटीएम फ्रॉड के मामले में पटना देश के बड़े शहरों के अंदर टॉप पर काबिज है। बिहार की राजधानी पटना में एटीएम फ्रॉड के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। साइबर क्राइम के मामले में बिहार राज्यों की सूची में 13वें नंबर पर है। 

एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि देश के 19 बड़े शहरों की सूची में एटीएम फ्रॉड के मामले में पटना टॉप पर है। साल 2018 में एटीएम फ्रॉड के मामलों की बात करें तो बिहार में 333, महाराष्ट्र में 304 और उड़ीसा में 299 मामले सामने आए। जिनमें सबसे ज्यादा पटना के अंदर 115 एटीएम फ्रॉड के मामले दर्ज हुए। इस मामले में दूसरे नंबर पर मुंबई है जहां 99 मामले दर्ज किए गए। 

साइबर क्राइम के मामले में बिहार 13वें नंबर पर है बिहार के 38 जिलों में साइबर क्राइम रोकने के लिए 76 यूनिट की स्थापना की गई है। राजधानी पटना में अकेले चार यूनिट है। इसके बावजूद साइबर क्राइम और एटीएम फ्रॉड जैसे मामलों में कमी नहीं आई है। बिहार पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती एटीएम फ्रॉड के मामलों का निष्पादन नहीं कर पाने की है।

टैग्स