ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

चचेरे भाई की गंदी हरकत से परेशानी पटना की युवती ने दे दी जान, पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल की जांच कर रही

PATNA : पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने चचेरे भाई की अश्लील हरकत से परेशान होकर जान दे दी है। मसौढ़ी थाने के लालाबिगहा गांव में घर में अकेली युव

चचेरे भाई की गंदी हरकत से परेशानी पटना की युवती ने दे दी जान, पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल की जांच कर रही
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने चचेरे भाई की अश्लील हरकत से परेशान होकर जान दे दी है। मसौढ़ी थाने के लालाबिगहा गांव में घर में अकेली युवती को देख रिश्ते के चचेरे भाई ने अश्लील हरकत की। घटना से दुखी 17 साल की युवती ने जहर खाकर दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को देख युवक भागने लगा। जिसे पकड़ने के बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक खरजामा गांव के रहने वाले कंचन यादव का बेटा निल्लू कुमार है।


घटना के बारे में पूरी जानकारी के मुताबिक के हरियाणा के रहने वाले निल्लू कुमार का यूपी के घर आना जाना था। रविवार की रात घर में अकेली युवती को देख निल्लू जबरदस्ती अश्लील हरकत करने लगा। इसी दौरान युवती की बहन और अन्य परिजन भी आ गए। दोनों के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद डांट फटकार के बाद पिटाई की गई। बाद में युवक मौके से फरार हो गया। 


इस पूरी घटना के बाद युवती ने अपनी जान दे डाली। थानाध्यक्ष रंजीत रजक के मुताबिक फिलहाल इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है। बरामद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग है या जबरदस्ती अश्लील हरकत दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।